प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एवं कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह में कॉक हाउस शील्ड रेड हाउस के नाम रही। मार्चपास्ट में ब्लू हाउस को पहला, रेड हाउस को दूसरा और गोल्ड हाउस को तीसरा स्थान मिला। रस्साकसी में छात्रों में गोल्ड हाउस एवं रेड हाउस और छात्राओं में रेड हाउस एवं गोल्ड हाउस क्रमश: विजेता एवं उपविजेता रहे। अनुशासन शील्ड गोल्ड हाउस ने जीती। फादर बाबू फ्रांसिस समारोह के मुख्य अतिथि और डॉ. विशाल नोबल सिंह, डॉ. पल्लवी सिंह एवं एच. वाटर्स विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्य रीमा मसीह ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज कप्तान जिकरा परवीन ने परेड की अगुवाई करने के साथ ही प्रतिभागियों की ओर से खेल भावना की शपथ भी ली। कक्षा पांच तक के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया। संपन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाने वालों के नाम इस प्र...