अमरोहा, फरवरी 21 -- वाईएमएस पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके सिंह ने फीता काटकर किया। शनिवार को गांव धनौरी खुर्द में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रारंभ हुए शिविर में स्वयंसेवियों को प्राचार्य डा. एके सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों को समाप्त करके सभ्य समाज का निर्माण करना होता है। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी सोहन सिंह ने स्वयंसेवियों को टोलियों में बांटा तथा आने वाले सात दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर प्रबंधक रियाज अहमद,सीमा शर्मा, जयवीर सिंह, शीबा फरीदी, शमा अख्तर, नाहिदा परवीन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...