मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। बरकछा स्थित साउथ कैंपस में बीएससी एजी के छात्र अनिल मीणा की मौत से आक्रोशित छात्र-छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। कैंपस के सभी मार्ग और मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को अवरुद्ध कर दिए। एसडीएम सदर गुलाब चंद रात नौ बजे तक छात्रों को जाम समाप्त करने के लिए मनाते रहे लेकिन छात्र वाइस चांसलर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। शाम पांच से ही छात्र सड़क पर बैठे हुए है। मौके पर पहुंचे एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ सिटी विवेक जावला समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं मानें। वें वाइस चांसलर के मौके पर आने के बाद ही जाम समाप्त करने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर देहात, मड़िहान व अन्य थाने की फोर्स मौजूद रही। वहीं चक्काजाम से मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम में घंटों पर...