बगहा, फरवरी 20 -- बगहा। भारत- नेपाल सीमा से सटे बगहा दो प्रखंड के तीन पंचायत के किसान आत्मनिर्भर होंगे। मशरूम, मधुमक्खी सहित नई फसलों का उत्पादन कर किसानों की आमदनी बढ़ेगी साथ ही साथ किसानों का पलायन भी रुकेगा। वाइब्रेंट ब्राइट विलेज योजना की तहत बगहा दो के तीन पंचायत का चयन किया गया है। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि वाइब्रेट ब्राइट योजना के तहत प्रखंड के संतपुर सोहरिया,चंपापुर गनौली एवं लक्ष्मी पुर रामपुरवा पंचायत का चयन किया गया है। इन पंचायत के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर विभाग की ओर से उन्हें नई खेती व तकनीक पर प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही साथ इन पंचायत के चिन्हित किसानों को सरकार की ओर से आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसान खेती के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सके। प्रखंड कृषि पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.