नई दिल्ली, जून 19 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ वाइट हाउस में लंच बैठक की। यह पहली बार है जब किसी पाकिस्तानी सेना प्रमुख को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह बिना किसी उच्च नागरिक प्रतिनिधि के आमंत्रित किया है। यह ऐतिहासिक मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच एक बार फिर भारत-पाक सीजफायर में "मध्यस्थता" को लेकर असहमति गहराई है। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की इस संकट को टालने में भूमिका की सराहना की। आसिम मुनीर संग मुलाकात से पहले वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.