जहानाबाद, जनवरी 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही छापेमारी के क्रम में सोमवार की देर रात तक अलग-अलग थाना क्षेत्र से 14 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें 10 लोग पूर्व से दर्ज मामले के आरोपित हैं। दो लोग शराब का धंधा करने के मामले में पकड़े गए हैं और दो व्यक्ति शराब के नशे में थे। पुलिस के अनुसार कड़ौना गांव से सुमन चौधरी की गिरफ्तारी की गई। शराब का धंधा करने के मामले में टेहटा के छोटकी बेरथु के कारु मांझी और कलानौर के विनय मांझी को पकड़ा गया। शकुरावाद थाने की पुलिस ने खजूरबना निवासी रामप्रवेश सिंह और तूफैल सिंह की गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार इस दौरान एक अपहृत लड़की की बरामदगी की गई। खोजबीन में तकरीबन ढाई क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर 73 लीटर शराब जप्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...