उरई, दिसम्बर 23 -- जालौन। वांछित महिला को पुलिस ने दबिश के दौरान पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। मोहल्ला पटेल नगर उरई निवासनी मदीना बेगम पत्नी अंसार एक मुकदमे में वांछित चल रही थी जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर थी , सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला अपने घर पर है तभी स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...