बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। हल्दी पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के मुकदमें में वांछित दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी निवासी राजेश यादव को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके खिालाफ कुछ दिनों पहले गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस फरार पशु तस्कर की खोजबीन कर रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई सुनील कुमार व बालाजीत सिंह, सिपाही संतोष मिश्र, अजय यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.