फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वांछित पकड़ने के लिए शनिवार की रात से चलाये गये अभियान में 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह वह लोग हैं जो अलग अलग मुकदमों में वांछित चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वांछित पकड़ने के लिए थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को लगाया जिसके चलते इतनी संख्या में लोग पकड़े गये। शनिवार की रात 10 बजे से वांछित पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया गया। यह अभियान सोमवार की सुबह 10 बजे तक चला। इस अवधि में शहर कोतवाली में 3, फतेहगढ में 12, मऊदरवाजा 6, कादरीगेट 2, महिला थाना 3, मोहम्मदाबाद कोतवाली 4, नवाबगंज थाना 2, जहानगंज थाना 7, अमृतपुर थना 4, राजेपुर और कमालगंज थाना पुलिस ने 4-4 वांछितो को पकड़ा। कायमगंज ने 1, शमसाबाद ने 2, कंपिल ने 1 और मेरापुर थाना पुलिस ने 3 वांछित पकडे़। इन सभी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.