चंदौली, नवम्बर 20 -- चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्या के मामले में लम्बे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त आर्यन यादव उर्फ गोलू पुत्र मुकेश यादव उर्फ मिंटू के घर न्यायालय के आदेश पर धारा-84 बीएनएसएस व 82 सीपीआरसी के तहत नोटिस चस्पा की गई। साथ ही गांव में मुनादी कराई गई। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने अभियुक्त के निजी निवास स्थान के साथ ही गांव के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय से जारी किया गया आदेशिका चस्पा कराया। साथ ही विधि अनुसार मुनादी करायी एवं डुगडुगी पिटवाई गयी। उन्होंने जमीनी विवाद में हुई हत्या में मामले में उसके विरुद्ध धारा-191(2), 191(3), 3(5), 109, 103(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.