हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। न्यायालय से वांछित चल रहे आरोपी की संपत्ति को शीघ्र ही कुर्क किया जाएगा। न्यायालय से धारा 82 का नोटिस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर चस्पा कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि नगर के मायापुरी मोहल्ला निवासी जीतू के खिलाफ कई संगीन धाराओं में अपराध पंजीकृत है। पिछले दिनों से आरोपी न्यायालय से जमानत के बाद तारीखों पर नहीं जा रहा, जिसके कारण न्यायालय द्वारा उनके वारंट जारी किए गए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया अब आरोपी के संपत्ति की कुर्क करने के लिए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 नोटिस चस्पा किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी की संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...