हरदोई, दिसम्बर 5 -- संडीला। पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला मंडई निवासी हसरत पुत्र साबिर अली संगठित गिरोह बनाकर चोरी जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इस अभियुक्त पर संडीला, बेनीगंज, मल्लावां व हरियावां थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल विद्यासागर के नेतृत्व में एसआई करुणेश पाठक, हेड कांस्टेबल शहाबुद्दीन, धर्मेश, ब्रजेश की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...