गौरीगंज, दिसम्बर 15 -- वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर उन्हानें वांछित अभियुक्त प्रवीण सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम पूरे धतई मजरे उछापुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...