नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया कि रासुका के तहत जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) केंद्र और राज्यों को किसी व्यक्ति को देश की रक्षा के लिए प्रतिकूल तरीके से कार्य करने से रोकने के लिए हिरासत में लेने का अधिकार देता है। इसके तहत अधिकतम हिरासत अवधि 12 महीने है। पत्र में तन्खा ने वांगचुक को देश के प्रति वफादार बताया है। वांगचुक को पिछले साल 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। इसके दो दिन पहले लद्दाख को राज्य और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। वांगचुक फिलहाल जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद ...