नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए, तत्काल उनकी रिहाई की मांग की गई। याचिका में वांगचुक की नजरबंदी को अवैध, मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए, इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। गीतांजलि जे. अंगमो की ओर से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और अधिवक्ता सर्वम ऋतम खरे के जरिए दाखिल याचिका में वांगचुक के खिलाफ एनएसए लगाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल करते हुए अंगमो लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को सोनम वांगचुक को तुरंत शीर्ष अदालत के समक्ष पेश करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.