प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सोमवार को समिति के सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। समिति के सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार व नीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार व अपर निदेशक अजय किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भजन गायक अनिल कुशवाहा ने शुरुआत की तो 'वह कौन है ऐसा जो तेरी शक्ल दिखा दे' और 'कभी यूं भी आकर मेरी आंखों में मिलाकर' जैसी गजलों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर प्रभाकर दयाल व हारमोनियम पर पं. महेश्वर दयाल ने संगत की। वृंदा अग्नि ने सितार वादन और पं. पूरन मिश्र व आरुष मिश्र ने तबला वादन से समा बांधा। वादन के जरिए तीन ताल में उठान, गायकी अंग से पेशकार, कायदा, रैल व गत की प्रभावशाली प्रस्तुति की। अंतिम प्र...