संवाददाता, नवम्बर 3 -- यूपी के बरेली में एक पति अपनी पत्नी और उसके इलेक्ट्रीशियन दोस्त से बुरी तरह डरा हुआ है। फार्मासिस्ट के पद से रिटायर इस पति ने पत्नी और उसके दोस्त पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और जबरन चेक पर साइन कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अपने उत्पीड़न की खौफनाक दास्तां सुनाते हुए पति ने कहा कि 28 अक्तूबर की रात पत्नी ने उन्हें दूध दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गए। सुबह होश आया तो हाथ-पैर और गले में रस्सी का फंदा कसा था। सामने उनकी पत्नी और उसका मिलने वाला शख्स खड़ा था। वे दोनों उन्हें उठाकर पीछे वाले कमरे में ले गए, जहां से बाहर तक आवाज नहीं आती है और सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है ...