फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद। वस्त्र छपाई और जरी जरदोजी के विकास को शासन स्तर से कदम उठाया गया है। इसमें अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान दिया जायेगा। राष्ट्रीयकृत बैंको और ग्रामीण बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान कराया जायेगा। सामान्य पुरुष के लिए परियोजना लागत का दस फीसदी और शेष श्रेणियों के लिए परियोजना लागत का पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आवेदन यूपी का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी बैंक का डिफाल्टर नही होना चाहिए। उन्होने बताया कि आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य को केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। केवल ओडीओपी उत्पाद की इकाइयों को वित्त पोषण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.