नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली। सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और टेक्निकल टेक्सटाइल सहित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अगस्त 2025 इसके लिए आवेदन लेने शुरू किए गए थे। कपड़ा मंत्रालय ने बयान में कहा, उद्योग जगत की बढ़ती रुचि से उत्साहित होकर सरकार संभावित निवेशकों को इस योजना में भाग लेने एवं लाभ उठाने का एक और अवसर प्रदान कर रही है। अब तक 74 भागीदार कंपनियों को पीएलआई योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.