बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण पर तैनात अवर अभियंता निर्मल कुमार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, जिला बस्ती प्रशांत सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एक मुश्त समाधान योजना के बाद लगातार हो रही समीक्षा के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन की पुष्टि अधिशासी अभियंता ग्रामीण ई. आदित्य भूषण भारती ने की। अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्युत वितरण मंडल बस्ती के अंतर्गत विभिन्न उपकेंद्रों की राजस्व वसूली, मासिक टर्नअप व नेवर पेड आदि कॉमर्शियल पैरामीटर्स की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि विद्युत वितरण खंड ग्रामीण अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही ग्रामीण पर तैनात अवर अभियंता निर्मल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.