सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खनन अनुभाग से निरीक्षण की शुरूआत की, जहां बालू पट्टा एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बड़े बकायेदारों के संबंध में स्पष्ट जानकारी न होने तथा वसूली की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर आयुक्त ने खनन अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने संयुक्त कार्यालय में ईआरके पटल, डीएलआरसी, जीसी पटल, न्याय सहायक, आपदा, एलबीसी, एसएलओ एवं अभिलेखागार समेत विभिन्न पटलों का अवलोकन किया गया। कार्य विभाजन, सेवा पुस्तिका एवं डिस्पैच रजिस्टर की भी जांच की गई। आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारी ...