प्रयागराज, फरवरी 5 -- वसूली का वीडियो वायरल होने पर नगर निगम के एक कर्मचारी को नैनी जोन से हटा दिया गया है। रुपये लेने का वीडियो देखने के बाद नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने नैनी जोन में बाबू का काम कर रहे हरिशंकर को हटाकर बिजली विभाग मुख्यालय में भेज दिया। जोन से हटाया गया हरिशंकर मूलत: नगर निगम के बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। अक्तूबर 2024 में हरिशंकर को राजस्व कर्मी के तौर पर नैनी जोन भेजा गया। तत्कालीन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने हरिशंकर को जोन में तैनात करने में मदद की थी। तभी से जोन में काम करने वाले हरिशंकर के खिलाफ शिकायतें मिलती रहीं, लेकिन अधिकारियो ने गंभीरता से नहीं लिया। नगर निगम के कर्मचारी बताते हैं कि हरिशंकर के साथ कार्यालय में एक और शख्स बैठा रहता था। कर्मचारी को हटाए जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.