धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बरटांड़ बस स्टैंड में विभागीय शुल्क वसूली के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है। बीते चार वर्षों से यह खेल चल रहा है। नगर निगम अब पाबंदी लगाने की तैयारी कर रहा है। बरटांड़ बस स्टैंड में अब विभागीय वसूली नहीं होगी। नए वित्तीय वर्ष में फिर से बंदोबस्ती की जाएगी। इसके लिए नगर निगम रेट भी कम करेगा और टेंडर निकालेगा। चार साल पहले 2020-21 में नगर निगम ने बरटांड़ बस स्टैंड की बंदोबस्ती कराई थी। संवेदक ने एक करोड़ रुपए में टेंडर लिया था, लेकिन अगले साल संवेदक ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद नगर निगम ने दो बार टेंडर निकाला, लेकिन बोली की शुरुआत एक करोड़ से होती थी। इससे ऊपर ही बोली लगाने पर बरटांड़ में शुल्क वसूली का टेंडर मिल सकता था। कोई भी संवेदक बोली लगाने के लिए नहीं आया। डीसी के निर्देश पर नगर निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.