मैनपुरी, फरवरी 8 -- उपनगर आलीपुर खेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव जागृत हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को सम्मेलन में मुख्य अतिथि हिंदू क्रीड़ा भारत के प्रांत संयोजक रोहित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सद्भावना को बढ़ावा देना है। समाज को संगठित कर एक-दूसरे से जोड़ना ही ऐसे आयोजनों का मूल लक्ष्य है। प्रवक्ता डॉ. अलका पाठक ने कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। हिंदुओं की विचारधारा भारत को उत्कृष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा जाता है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो संपूर्ण विश्व के कल्याण का संदेश देती है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.