पूर्णिया, जनवरी 1 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र।बुधवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में वसुधा केंद्र (सीएससी) शुरू किया गया। उपप्रमुख ललन सिन्हा, सीओ संजीव कुमार, आरओ चंदन कुमार, पीओ जयप्रकाश झा ने फीता काटकर कर केंद्र का शुभारंभ किया। सीओ ने कहा कि वसुधा केंद्र का उद्घाटन मुख्य रूप से बिहार में राजस्व और भूमि सुधार से जुड़ी सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है, जो डिजिटल इंडिया मिशन के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में काम करते हैं, ताकि लोगों को दाखिल-खारिज, भू-मापी और अन्य भूमि दस्तावेज़ों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और बिचौलियों से मुक्ति मिले। हाल ही में प्रदेश के कई प्रखंडों में इनका उद्घाटन हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि और राजस्व संबंधी सभ...