गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को वीआर इलेवन और वसुंधरा रेंजर्स के बीच लीग मैच खेला गया। वसुंधरा रेंजर्स ने नौ विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर वीआर इलेवन ने बल्लेबाजी कर 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। अक्षत ने नाबाद 120 रन की पारी खेली। दूसरी टीम से ग्रंथिक नेगी ने तीन और बशिष्ठ तोमर ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी वसुंधरा रेंजर्स की टीम ने 20.3 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 194 रन बना लिए। शौर्य ने नाबाद 115 रन की पारी खेली और अधर्व ने 43 रन बनाए। शौर्य मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.