नई दिल्ली, मार्च 22 -- आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब महज कुछ घंटो का समय रह गया है, इससे पहले पूर्व क्रिकेटरों का टूर्नामेंट को लेकर भविष्यवाणी करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वसीम जाफर ने 18वें सीजन में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को लेकर अपनी बोल्ड भविष्यवाणी कर दी है। वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बार ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन को तो पर्पल कैप के लिए अर्शदीप सिंह को दावेदार बताया है। साई गुजरात जाएंट्स का हिस्सा हैं तो अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। इस जोड़ी की भिड़ंत 25 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। यह भी पढ़ें- चक्रवर्ती की मिस्ट्री कैसे सुलझा पाएगी टीमें? तरकश में तैयार नई गेंदें IPL is almost here. Drop ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.