प्रयागराज, फरवरी 2 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता महाकुम्भ के तीसरे और आखिरी शाही स्नान से एक दिन पहले रविवार रात आठ बजे तक 1.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगा ली। इसमें एक फरवरी तक स्नान करने वाले 33.61 करोड़ लोगों की संख्या जोड़ दी जाए तो अब तक 34.90 करोड़ पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। वसंत पंचमी का पुण्यकाल रविवार सुबह 11:53 बजे ही लग गया था। इसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही स्नान शुरू कर दिया। मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो सुबह आठ बजे तक दस लाख कल्पवासियों समेत 41.90 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। सुबह दस बजे तक 72.36 लाख, दोपहर 12 बजे तक 78.83 लाख, दो बजे तक 86.95 लाख, चार बजे तक 1.03 करोड़ जबकि शाम छह बजे तक 1.13 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। वसंत पंचमी पर सिद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.