साहिबगंज, जनवरी 8 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की राजमहल और उधवा में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। साहिबगंज गायत्री शक्तिपीठ के तीन दीदियों की टोली ने बैठक का संचालन किया। राजमहल गायत्री परिवार महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन मेहता ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त निर्देश के आलोक में सूर्य मंदिर घाट स्थित प्रज्ञा पीठ में गुरुवार को प्रखंड के भाई बहनों की एक समीक्षा गोष्ठी की गई। महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य जयंती देवी ने अध्यक्षता की। बताया गया कि माघ पंचमी को बसंत पर्व पर गायत्री परिवार ने सामूहिक संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उस दिन चालीस दिवसीय अनुष्ठान का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर सघन संपर्क अभियान चलने का निर्णय लिया गया। शक्तिपीठ से आई महिला मंडल सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.