प्रयागराज, जनवरी 23 -- माघ मेला के चतुर्थ स्नान पर्व वसंत पंचमी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संगम तट व अन्य स्नान घाटों से लेकर समूचे मेला में उच्च अधिकारी खुद मोर्चा संभाले रहे। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और सुरक्षित स्नान को लेकर सभी प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती रही। मेला क्षेत्र में नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, घुड़सवार पुलिस, पीएसी, अग्निशमन दल के साथ एटीएस के कमांडो भी तैनात रहे। पूरे मेला क्षेत्र की एआई तकनीकी वाले कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जाती रही। श्रद्धालुओं को लगातार लाउडस्पीकर से सुरक्षित स्नान और निर्धारित मार्ग से ही आवागमन की अपील की गई। संगम नोज समेत सभी प्रमुख स्नान घाटों पर जल पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.