सासाराम, जनवरी 21 -- सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को डीआरडीए सभागार में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी। कहा सरस्वती पूजा 23 जनवरी को मनाई जाएगी। प्रतिमा विसर्जन 24 जनवरी तक होगी। स्पष्ट किया कि डीजे बजाने, जुलूस मार्ग को लेकर विवाद, यातायात अवरोध तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए इस वर्ष विशेष सतर्कता बरती गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...