प्रयागराज, फरवरी 2 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता वसंत पंचमी को लेकर अखाड़ों के साधु-संतों में खासा उत्साह है। एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद से ही अखाड़ों में साधु-संन्यासियों के रथ, हाथी, घोड़े सजने शुरू हो गए। परंपरा अनुसार सभी अखाड़े अपने-अपने क्रम से संगम में अमृत स्नान करेंगे। सभी 13 अखाड़ों का यह आखिरी अमृत स्नान है और इसके बाद एक-एक कर अखाड़ों का प्रस्थान शुरू हो जाएगा। अखाड़ों के सभी पदाधिकारी, महंत, अध्यक्ष, मंडलेश्वरों, महामंडलेश्वरों के रथ, हाथी, घोड़ों, चांदी के हौदों की साजसज्जा फूल, मालाओं और तरह-तरह के आभूषणों से की जा रही है। महामंडलेश्वरों के रथों पर भगवान की मूर्तियां, शुभ चिह्नों, पशु-पक्षियों, कलश आदि का अलंकरण किया जा रहा है। नागा और वैरागी संन्यासी मध्य रात्रि से तन पर भस्म रमा कर अखाड़ों की धर्म ध्वजा और इष्ट देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.