सोनभद्र, फरवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के कई क्षेत्रों में रविवार को भी वसंत पंचमी मनाई गई। इस बीच सोनांचल के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव के उद्घोष से मंदिर गंुजायमान हो गया। श्रद्धालु सुबह से ही शिवालयों में उमड़ पड़े। इसके अलावा मेले का भी आयोजन किया गया। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ, कंडाकोट महादेव मंदिर, गौरीशंकर, बरैला व पंचमुखी मंदिर में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर के बाहर मेला भी लगाया गया था। जहां पर लेागों ने सामानों की जमकर खरीददारी की। लोगों ने इसका लुफ्त उठाया। घोरावल क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव द्वार धाम में भी लोगों ने दर्शन और पूजन किया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ को धतूर, भांग और दूध चढ़ाकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.