औरंगाबाद, जनवरी 25 -- कुटुंबा पूरब बाजार स्थित माधो भारती में वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आठ पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कल्लू खां, रामजी राम, सन्नी सिंह, प्रशांत कुमार, उदय सोनी, विक्की तिवारी, सन्नी तिवारी और विवेक शुक्ला शामिल रहे। मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल के लिए कल्लू खां, सन्नी सिंह, उदय सोनी और विवेक शुक्ला ने क्वालीफाई किया, जबकि फाइनल में सन्नी सिंह और उदय सोनी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सन्नी सिंह को विजेता और उदय सोनी को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता को कप के साथ दस हजार रुपये का चेक तथा उपविजेता को कप के साथ तीन हजार एक सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही और इसे देखने के लिए सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राधा मोहन सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.