गंगापार, जनवरी 23 -- ज्ञान, विद्या और वसंत के आगमन का प्रतीक पर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को अरैल स्थित निषादराज लोवर मार्ग पर ग्रामीण जागृति शिक्षा समिति, कौंधियारा के कार्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा आयोजन में संगम स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, शिवानन्द पाण्डेय, पीयूष मिश्र, अमित शुक्ल, पीके त्रिपाठी, सीपी पटेल, सुशील सिंह, सुनील गिरी, आशीष शुक्ल, अखिलेश शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजक नागेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...