मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गंगा दर्शन विश्व योग पीठ, मुंगेर में आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में 18 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक स्वामी निरंजना नंद सरस्वती की पावन उपस्थिति में उज्जैन से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा देवी पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए योग विद्यालय के स्वामी कैवल्यानंद ने बताया कि यह देवी पाठ साधकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक लाभ प्रदान करने वाला होगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन गुरु पूजन एवं भजन-कीर्तन के साथ बिहार योग विद्यालय का 63वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी सत्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.