वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वसंत पंचमी यानी माघ शुक्ल पंचमी का शुभ योग इस वर्ष दो दिन 23 और 24 जनवरी को रहेगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और ज्योतिषशास्त्र के विद्वान प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने धर्मशास्त्रीय मान्यताओं और पंचांगों के गहन अध्ययन के बाद यह जानकारी दी। प्रो. शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार वसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) तिथि का आरंभ 22 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद 23 जनवरी की तड़के 2:29 बजे होगा, जो 23 की मध्यरात्रि के बाद 24 जनवरी को दिन में 1:46 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस प्रकार यह तिथि 23 जनवरी को सम्पूर्ण दिवस और 24 जनवरी को प्रातः 01:46 बजे तक रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शास्त्रीय सिद्धान्त के अनुसार 23 जनवरी को पंचमी तिथि का सूर्योदय से संयोग बन रहा है, अतः यही दिन वसंत पंचम...