बांका, फरवरी 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि : शनिवार को जिले के मौसम में अचानक आए अकल्पनीय बदलाव ने लोगों को चौंका दिया। वसंत ऋतु के आगमन के बावजूद जिले में ठंड और घुंध का असर देखने को मिला, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के समय घनी धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया। जबकि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, वहीं लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं और धुंध के साथ हुई। हालात ऐसे रहे कि सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं। करीब सवा नौ बजे के बाद ही जिलेवासियों को सूर्यदेव के दर्शन हो सके। आमतौर पर वसंत ऋतु में सुबह का मौसम सुहावना और हल्की ठंड लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली। साथ ही ठंडी हवाओं ने लोगों को शीतकाल का एहसास करा दिया। हालांकि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.