बांका, फरवरी 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। वसंत ऋतु के आगमन के बावजूद बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है।आमतौर पर इस समय जहां हल्की गर्मी और सुहावना मौसम रहता है, वहीं इन दिनों जिले में ठंडी हवा और आसमान में देर सुबह तक छाए काले बादल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के समय में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। जबकि घने बादलों और ठंडी पछुआ हवा के कारण सुबह के समय वातावरण में नमी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी बदलाव के चलते यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि दिन में खिली हुई धूप निकलती है, लेकिन ठंडी हवा के कारण जिलेवासियों को गर्मी का असर कम ही महसूस हो रहा है। मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.