रिषिकेष, जनवरी 9 -- हृषिकेश वसंतोत्सव मेले के आयोजकों ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। उन्होंने दोनों को ऋषिकेश में 20 जनवरी से होने वाले हृषिकेश वसंतोत्सव मेले के लिए आमंत्रित किया। शुक्रवार को श्री भरत मंदिर ऋषिकेश के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में पहुंचे। वहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव महाराज और आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 20 जनवरी से श्री भरत मंदिर ऋषिकेश में पांच दिवसीय हृषिकेश वसंतोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को आमंत्रित किया। उन्होंने पांच दिवसीय कार्यक्रम की ...