बांका, फरवरी 11 -- बांका, एक संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम का बुधवार को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। टाउन हॉल, बांका में दिनांक 09.02.2026 से 11.02.2026 तक आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के अंतर्गत बिहार की समृद्ध लोक एवं पारंपरिक कलाओं मंजूषा कला, मधुबनी चित्रकला एवं मूर्तिकला से बच्चियों को अवगत कराया गया। विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा उन्हें इन कलाओं की तकनीक, रंग संयोजन, पारंपरिक शैली एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित लगभग 50 बच्चियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चली इस सृजनात्मक गतिविधि के माध्यम से बच्चियों में आत्मविश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.