पीलीभीत, मार्च 19 -- वसंतकालीन गन्ना बोआई प्रचार अभियान के तहत ग्राम स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के ग्राम इनायतपुर (जनपद बरेली) में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र बरेली राजीव राय रहे। उन्होंने राधा महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को और अधिक मेहनत से कार्य कर अपनी आय के स्रोत को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने गन्ना प्रजातियों के चयन, बीज गन्ना शोधन उर्वरकों के समुचित प्रयोग और ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करने के लिए प्रोत्साहित किया। एलएच चीनी मिल पीलीभीत के महाप्रबंधक (गन्ना) केबी शर्मा ने चीनी मिल द्वारा गन्ना बुआई पर दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। इफको के प्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि एवं उसके लाभ की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.