बरेली, फरवरी 22 -- नवाबगंज। शनिवार को गन्ना विकास परिषद की ओर से द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा इमामाबाद में गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मणिकांत पटेल, चीनी मिल के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश, सहायक प्रबंधक उपेन्द्र उपाध्याय, व गन्ना किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई से संबंधित तकनीकी जानकारियां दीं। अधिकारियों ने स्वीकृत गन्ना प्रजातियों एवं उन्नतशील किस्मों की पहचान, ट्रेंच विधि से बुवाई की प्रक्रिया, संतुलित उर्वरक प्रयोग, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...