गोपालगंज, जनवरी 5 -- हथुआ,एक संवाददाता बाबा भूतनाथ महाविद्यालय,बथुआ में प्राचार्य के रूप में वशिष्ठ मिश्र ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। जिला अपीलीय प्राधिकार न्यायालय के वाद के आदेश के बाद उन्होंने प्राचार्य पद कार्य करना शुरू कर दिया। प्राचार्य ने महाविद्यालय में विधि व्यवस्था तथा पठन पाठन को लेकर कई जरूरी व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा नीरा देवी ने वशिष्ठ मिश्र को प्राचार्य के रूप में बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...