बुलंदशहर, फरवरी 23 -- नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे 22 वर्षीय युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की भारी मशक्कत के बावजूद अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए शराब पिलाकर धक्का देने के आरोपों ने मामले को पेचीदा बना दिया है। रविवार दोपहर को युवक के नहर में डूबने की घटना के बाद से ही एनडीआरएफ की टीम चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। नहर में पानी का बहाव तेज है, जिसके कारण गोताखोरों को गहरे पानी में उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक पानी के तेज बहाव के साथ आगे की ओर बह गया होगा, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस मामले में परिजनों के आरोपों और पुलिस की शुरुआती जांच में विरोधाभास नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.