बुलंदशहर, जून 25 -- नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर में नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नहर में खोजबीन के दौरान घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूरी पर दोनों शव बरामद किए। दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को वलीपुरा नहर में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए थे। बताया जाता है कि दो युवक स्कूटी द्वारा यहां से गुजर रहे थे और वलीपुरा नहर पर नहाने के लिए रुक गए। नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाम को गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू करा दी थी। उसी दौरान एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई थी। नगर पुलिस ने मौके से स्कूटी और बैग बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.