बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। नगर की सुंदरता को नए पंख देते हुए बुधवार को वलीपुरा नहर तट पर भगवान शिव के 'आदियोगी' स्वरूप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रदेश के कैबिनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) द्वारा स्थापित यह प्रतिमा शहर के सौंदर्यीकरण और धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में देखी जा रही है। वहीं सिंचाई विभाग की ओर से नहर पर 138.15 करोड़ की लागत से कराए गए 14 निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। एक ओर जहां औद्योगिक और ढांचागत विकास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हमारे सांस्कृतिक प्रतीकों को भी सहेजा जा रहा है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.