जहानाबाद, मई 31 -- मेहंदीया। मेहन्दीया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वलिदाद से एक कांड के अभियुक्त मोहन राजवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोहन राजवंशी के बिरुद्ध मेहंदीया थाना में 19/25 कांड दर्ज था। तब से वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि मोहन राजवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज थी और वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...