जहानाबाद, सितम्बर 8 -- अरवल, निज संवाददाता। विधायक महानंद सिंह ने वलीदाद में पीड़ित परिवार से मिलकर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और लोगों बात कर उनकी समस्या को जाना। कुछ किसानो ने बताया कि खाद की किल्लत है और निजी दुकानों में महंगे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को समझाते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी और आपूर्ति को लेकर हमने और हमारी पार्टी किसान सभा ने 4 सितंबर को कृषि पदाधिकारी अरवल का घेराव किया था जिसके बाद अरवल में 23 हजार बोरा खाद का आवंटन हुआ। उन्होंने वलीदाद सरकारी खाद दुकान का निरीक्षण किया और लोगों को सरकारी दर से खाद देने का निर्देश दिया। कुछ सड़कों का स्वीकृति मिलने के बाद भी काम नहीं होने पर विधायक ने कहा कि महागठबंधन के विधायक के प्रति सरकार का नकारात्मक व्यवहार है। आज जो भी अरवल में विकास का कार्य हुआ है, वह आंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.