मऊ, मई 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर नगर पंचायत में स्थित विद्युत सब स्टेशन से मिल रही बिजली की आपूर्ति इन दिनों काफी खराब हो गई है। इस गर्मी के मौसम में दिन में बिजली सिर्फ 3 से 4 घंटे ही मिल रही है। बिजली भी बार-बार कटने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुनकर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बुनकरों को कार्य करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत नइम अख्तर, रमजान अहमद, इम्तियाज मोहम्मद, आमिर अनवर, वकील अहमद, सौरभ कुमार, पंकज आदि लोगों का कहना है कि रात में तो बिजली किसी कदर ठीक रहती है, लेकिन दिन में बिजली आती जाती है। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.